September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में मौसम बिगड़ने के संकेत

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कांकेर जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

रायपुर और दुर्ग में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ और खंभे गिरने की आशंका है। वहीं, बालोद और राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। नागरिकों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों में न रहने की सलाह दी गई है।

बस्तर संभाग में 4 दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है, लेकिन साथ ही निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बना सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिख रहा है। अगले कुछ दिन तेज बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related posts

नीतीश ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, 26 मंत्रियों को भी मिले पद

admin

10 से 12 जून तक रेल सेवाओं पर असर, 8 ट्रेनें रद्द और 2 ट्रेनों का सफर बीच में ही खत्म

admin

RCB की जीत बनी मातम की वजह: बेंगलुरु में जश्न के दौरान भगदड़, 11 की मौत, 33 घाय

admin

Leave a Comment