September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जज्बा: CM बोले- ऑपरेशन सिंदूर दुश्मनों को करारा जवाब है

राजधानी रायपुर में मंगलवार को निकली तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में हजारों लोग तिरंगा लहराते हुए मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकले। हर गली, हर चौराहे पर ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा— “राष्ट्र की सुरक्षा की बात आएगी तो हम सभी एकजुट हैं।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। सीएम ने कहा कि यह नया भारत है, जो हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने चेताया कि अफवाहों से सावधान रहें और भरोसा रखें—देश की कमान मजबूत हाथों में है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्र की अस्मिता और माताओं की उजड़ी मांगों का प्रतिशोध बताया।

इस तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, महिलाएं, बच्चे, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंच पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, किरण देव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक है और यह दिखाता है कि हम अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।

Related posts

एम्स भोपाल में 2026 तक तैयार होगा अत्याधुनिक कैंसर सेंटर: मरीजों को एक ही जगह मिलेगी जांच से इलाज तक की सुविधा

admin

जर्जर भवन में फंसा गर्दनीबाग अस्पताल, नए परिसर में शिफ्टिंग अटकी

admin

अब हर गरीब का सपना होगा साकार, मिलेंगे पक्के घर: शिवराज चौहान

admin

Leave a Comment