23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
देश विदेश

जासूसी या कुछ और? यूट्यूबर ज्योति के क्लाउड में मिला सीमा सुरक्षा का खुफिया वीडियो

नई दिल्ली। यूट्यूबर ज्योति पर अब NIA की नजर गहराती जा रही है। जांच एजेंसी को उसके क्लाउड स्टोरेज से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की मूवमेंट और रडार पोजिशनिंग से जुड़े कुछ संवेदनशील वीडियो मिले हैं। ये वही ज्योति है जिसे पाकिस्तान लिंक के शक में पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

ज्योति एक ट्रैवल व्लॉगर है, जिसने हाल के वर्षों में पाकिस्तान की तीन यात्राएं की थीं। जांच एजेंसियों का शक है कि वह सीमा पार की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सूत्रों के मुताबिक, उसके डिजिटल डिवाइसेज की स्कैनिंग में कुछ ऐसे डॉक्युमेंट्स और वीडियोज सामने आए हैं, जो भारत की सुरक्षा को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।

NIA फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये वीडियो उसने खुद शूट किए या किसी के कहने पर एकत्र किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या ये डेटा किसी विदेशी संस्था या व्यक्ति को भेजा गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल स्पाइंग तक सीमित नहीं है, इसमें आतंकवाद से जुड़ा बड़ा लिंक भी सामने आ सकता है। ज्योति से अगले कुछ दिनों में फिर पूछताछ की जाएगी।

Related posts

रणनीतिक रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट में सुरक्षा अलर्ट: 29 मजदूरों पर संदिग्ध टेरर कनेक्शन, पुलिस ने कंपनी को किया आगाह

admin

‘भारत की निगाहें आसमान पर: शुभांशु शुक्ला कल रचेंगे इतिहास, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे’

admin

अमेरिका के टैरिफ फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका

admin

Leave a Comment