September 5, 2026
The Defence
देश विदेश

“सीएम भगवंत मान के बयान पर बवाल, केंद्र ने जताई आपत्ति”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘गुजरात से तड़ीपार’ कह दिया। इस बयान को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और देश के लिए हानिकारक करार दिया है। मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत सरकार ऐसी टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, क्योंकि इससे भारत के मित्र देशों के साथ रिश्तों को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह दिन के 24 घंटे में से 18 घंटे देश के लिए काम करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री मान 18 घंटे नशे में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मान देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और यह दुश्मन देशों के साथ मिलकर की जा रही एक बड़ी रणनीति हो सकती है।

बिट्टू ने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह के भड़काऊ बयान देना देशहित में नहीं है। उन्होंने भगवंत मान से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की है।

Related posts

ब्रेकिंग: तेहरान में बड़ा धमाका, खामेनेई के मारे जाने का दावा; ईरान बोला– “अब निर्णायक जंग”

admin

BRICS ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की: PM मोदी बोले- यह इंसानियत पर हमला, ट्रम्प की BRICS को धमकी: नए देश जुड़े तो 10% अतिरिक्त टैरिफ

admin

7 साल बाद पीएम मोदी का चीन दौरा: SCO समिट में धमाल, जिनपिंग-पुतिन से होगी अहम बैठक

admin

Leave a Comment