September 4, 2026
The Defence
Uncategorized

सुकमा के घने जंगलों में 500 जवानों का ऑपरेशन, एक नक्सली ढेर; रुक-रुककर फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के घने जंगलों में चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है और रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

जानकारी के अनुसार, CRPF की कोबरा बटालियन, DRG और STF के करीब 500 जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। खुफिया इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसमें नक्सलियों को घेरने के लिए जंगलों में कॉम्बिंग की जा रही थी।

सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जवान पूरी सतर्कता से अभियान को अंजाम दे रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इलाके में अतिरिक्त बल भी रवाना किए गए हैं ताकि नक्सलियों को भागने का मौका न मिले।

Related posts

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: 27 नक्सली ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी कमांडर भी मारा गया; सुकमा में अभी भी जारी है ऑपरेशन

admin

“नौकरी और मुफ्त सुविधा चाहिए तो धर्म बदलो?” – राजपुर में दो युवक मतांतरण की साजिश में गिरफ्तार

admin

कलाकारों-साहित्यकारों को अब मिलेगी पेंशन, शिक्षा में नई क्रांति की तैयारी: साय कैबिनेट के बड़े फैसले, उद्योग नीति भी बदली

admin

Leave a Comment