September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

सट्टेबाजी ऐप्स का क्रेज युवाओं पर भारी: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार से मांगा जवाब

देश में तेजी से फैल रही ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत और इससे जुड़ी आत्महत्याओं ने सुप्रीम कोर्ट को गंभीर चिंता में डाल दिया है। अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि सिर्फ कानून बना देना इस समस्या का हल नहीं है।

क्रिकेटर्स और सेलेब्स बढ़ा रहे सट्टेबाजी का दायरा

याचिका में दावा किया गया है कि देश के कई बड़े क्रिकेट स्टार्स और फिल्मी हस्तियां ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। इसके चलते करीब 30 करोड़ युवा इस लत के शिकार बन चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 1000 से ज्यादा आत्महत्याएं सट्टेबाजी की वजह से हो चुकी हैं। कोर्ट ने कहा कि ये केवल तकनीकी या कानूनी चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक आपदा बनती जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का तंज

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने टिप्पणी की:

> “जैसे हत्या को पूरी तरह नहीं रोका जा सकता, वैसे ही सट्टा भी केवल कानून से नहीं रुकेगा। आज एक ही व्यक्ति दो मोबाइल से अलग-अलग स्ट्रीम देख सकता है, इसे आप कैसे ट्रैक करेंगे?”

कोटा में छात्र आत्महत्याओं पर भी जताई चिंता

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजस्थान सरकार से कोटा में बढ़ती आत्महत्याओं को लेकर जवाब मांगा

Related posts

झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन का निधन, सीएम हेमंत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

admin

SMS अस्पताल में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: न्यूरो सर्जरी HOD एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin

एयर इंडिया हादसे में बड़ी चूक: ब्रिटेन में दो परिवारों को गलत शव सौंपे, DNA जांच में हुआ खुलासा

admin

Leave a Comment