28.3 C
Raipur
October 27, 2026
The Defence
देश विदेश

कैमरे के सामने हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’, PM मोदी बोले- अब कोई सबूत न मांगे; पाकिस्तान ने खुद दिखाया आतंक का सच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जानबूझकर कैमरे के सामने अंजाम दिया गया। इसका मकसद था कि भविष्य में कोई देश या संस्था भारत से सबूत की मांग न कर सके। पीएम मोदी ने कहा, “जब आप कैमरे के सामने कार्रवाई करते हैं, तो फिर कोई यह नहीं कह सकता कि यह सिर्फ दावा है।”

सर्जिकल नहीं, सटीक स्ट्राइक

सूत्रों के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक हाई-क्लास सटीक स्ट्राइक थी, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को रात के अंधेरे में तकनीक की मदद से तबाह किया गया। कार्रवाई इतनी गुप्त थी कि दुश्मन को समझ ही नहीं आया कि हमला कहां से हुआ।

कैसे हुआ खुलासा?

प्रधानमंत्री एक खास इंटरव्यू में देश की सुरक्षा रणनीति पर बोल रहे थे, वहीं उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए बताया कि इस बार मिशन की हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के पास ठोस सबूत हों।

पाकिस्तान की खुली पोल

ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने मारे गए आतंकियों का सार्वजनिक जनाजा निकाला और उन पर अपना राष्ट्रीय झंडा भी लहराया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से इन आतंकियों को अपना बताया।

देश में बढ़ा जोश

पीएम मोदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर देशभक्ति की लहर दौड़ गई। लोग इसे भारत की ‘नई रणनीति’ का हिस्सा मान रहे हैं – एक ऐसा भारत जो चुप नहीं बैठता, जवाब भी देता है और दुनिया को दिखाता भी है।

जानकारों की नजर में

सेना के पूर्व अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के ऑपरेशन अब भारत की सैन्य नीति का हिस्सा बन चुके हैं। देश अब जवाब नहीं, सबक देना जानता है – और वो भी कैमरे के साथ।

Related posts

IPL 2025: 17 मई से फिर शुरू, 6 वेन्यू पर मुकाबले, फाइनल 3 जून को

admin

अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बाद शुभांशु शुक्ला की घर वापसी 14 जुलाई को: तकनीकी कारणों से 4 दिन टला मिशन

admin

अमेरिका के टैरिफ फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका

admin

Leave a Comment