September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चिराग पासवान का बड़ा बयान: “नीतीश कुमार ही रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री”, चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम बयान दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर NDA सत्ता में आती है तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

चिराग ने कहा कि, “नीतीश कुमार NDA का हिस्सा हैं और बिहार में हमारी सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री वही रहेंगे।” उनके इस बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी संकेत दिए। पासवान ने कहा, “अगर मेरे चुनाव लड़ने से गठबंधन को फायदा होता है, तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा।” इससे यह साफ हो गया कि वो आने वाले विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

इस दौरान चिराग पासवान ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस नीति नहीं है और न ही देश के विकास का कोई रोडमैप।

मुख्य बातें:

नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन।

चुनाव लड़ने को लेकर चिराग का संकेत – “फायदा होगा तो उतरूंगा मैदान में।”

विपक्ष पर हमला – “उनके पास कोई नीति नहीं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चिराग पासवान का यह बयान बिहार NDA में एकता का संदेश देने की कोशिश है, साथ ही वे खुद को एक मजबूत नेता के तौर पर स्थापित करने में भी लगे हैं।

Related posts

बिलासपुर में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रैली से चुनावी माहौल गर्माया

admin

UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, युवाओं को दिया मेहनत और लगन का संदेश

admin

“12 दिन के लिए शिक्षा मंत्री बना दो, देश की तालीम की तकदीर बदल दूंगा” — कवर्धा के सोनचंद ने PM को लिखा खत, सोच ने जीता दिल

admin

Leave a Comment