September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“स्वागत में बहा शराब, कबाड़ी पर टूटा कानून का कहर!”

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक कबाड़ दुकान संचालक ने थाने में वेलकम पार्टी रखी, जिसमें शराब और कबाब की दावत चली। पार्टी में पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। मामला सामने आने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है।

क्या था मामला?

बिलासपुर के एक थाना क्षेत्र में पुराने थानेदार की विदाई और नए थाना प्रभारी के स्वागत के लिए कबाड़ व्यवसायी ने गैरकानूनी रूप से पार्टी आयोजित की | पार्टी में शराब और कबाब खुलेआम परोसे गए, और कुछ पुलिसकर्मी भी जश्न में शामिल हुए।यह पार्टी थाने के करीब ही आयोजित की गई, जिससे सवाल और गंभीर हो गए।

कार्रवाई की लाठी चली

तीन आरोपी गिरफ्तार, जिनमें कबाड़ व्यवसायी और आयोजनकर्ता शामिल हैं।एसपी ने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए शामिल पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो को आधार बनाकर जांच जारी है।

पुलिस की साख पर सवाल

यह घटना उस वक्त हुई जब राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की जवाबदेही पर चर्चा तेज है।एक व्यवसायी द्वारा पुलिस के लिए ऐसी दावत देना संबंधों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Related posts

नशे में दरवाज़ा पीटा, पड़ोसी ने काट डाला: रायपुर में देर रात विवाद बना जानलेवा, नारियल काटने वाले औजार से हमला

admin

अमित शाह का बस्तर दौरा, सुरक्षा और विकास पर होगी बड़ी बैठक

admin

धमतरी में तेज रफ्तार कार बनी मौत का पहिया: सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल

admin

Leave a Comment