22.6 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

“होटल की आड़ में ‘हनी ट्रैप फैक्ट्री’! BJP नेता के होटल से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, अफसरों-नेताओं तक सप्लाई”

जबलपुर (मध्य प्रदेश)।शहर के पॉश इलाके में बने BJP नेता के होटल से एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां छापा मारकर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह रैकेट न केवल आम ग्राहकों को बल्कि बड़े नेताओं, सरकारी अफसरों और रसूखदार लोगों तक लड़कियों की ‘डिलीवरी’ करता था।

पुलिस ने मौके से कई लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जो छत्तीसगढ़, कोलकाता, असम और झारखंड जैसे राज्यों से लाकर होटल में रखी गई थीं। इस पूरे रैकेट को चलाने में स्थानीय दलालों की बड़ी भूमिका सामने आई है, जो सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर ग्राहकों से संपर्क करते थे।

BJP नेता के होटल से चला पूरा खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि यह होटल BJP से जुड़े एक स्थानीय नेता के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, होटल मालिक ने खुद को इससे अलग बताने की कोशिश की, लेकिन जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जो होटल मालिक की सीधी संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे हैं।

फाइव स्टार सेटअप, लेकिन काम था गंदा

होटल की सेटिंग एकदम फाइव स्टार जैसी थी—AC कमरे, प्राइवेट एंट्री, शराब और खाने की हर सुविधा। लेकिन इसके पीछे चल रही थी एक संगठित सेक्स रैकेट की काली दुनिया। ग्राहकों में व्यापारी, सरकारी अफसर, ठेकेदार और यहां तक कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं।

WhatsApp पर होती थी बुकिंग, लड़कियों की ‘कैटलॉगिंग’

सूत्रों के अनुसार, ग्राहकों को लड़कियों की फोटो WhatsApp पर भेजी जाती थी। हर लड़की की कीमत तय थी और ‘स्पेशल सर्विस’ के लिए अलग रेट कार्ड चलता था। कुछ मामलों में तो VIP ग्राहकों को लड़कियों को उनके घर या फार्महाउस तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस बोली—बड़े नाम आ सकते हैं सामने

पुलिस ने अब तक 5 दलालों को हिरासत में लिया है और 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, पुलिस IT सेल की मदद से फोन और CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Related posts

बागेश्वर धाम में फिर हादसा: धर्मशाला की दीवार ढही, एक की मौत, 11 घायल पांच दिन पहले टेंट गिरने से गई थी बुजुर्ग की जान, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

admin

इंदौर बनेगा देश का गौरव — 2026 में जन्म ले सकता है भारत का पहला काला बाघ

admin

कर्नाटक से गोवा तक पीएम मोदी का धार्मिक दौरा:गोवा में 77 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण करेंगे

admin

Leave a Comment