September 4, 2026
The Defence
बड़ी खबर

ISI कनेक्शन वाली हथियार सप्लाई चेन का भंडाफोड़, तुर्की-चीन से पाकिस्तान पहुँचकर ड्रोन से भारत में गिराए जाते थे हथियार

ISI लिंक वाला हथियार तस्करी नेटवर्क पकड़ा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ISI कनेक्शन वाले एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान के जरिए हाई-टेक पिस्टल भारत में भेजता था।

पुलिस के अनुसार हथियार पहले तुर्की और चीन में बनाए जाते थे, फिर पाकिस्तान पहुंचाए जाते थे। इसके बाद वहां से ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए जाते थे। पंजाब और यूपी के तस्करों की मदद से इन्हें दिल्ली और आसपास के राज्यों तक पहुँचाया जाता था। इन्हीं माध्यमों से हथियार लॉरेंस, गोगी जैसे कुख्यात गैंगों तक पहुंचते थे।

क्राइम ब्रांच के पास इनपुट था कि दिल्ली में बड़ी सप्लाई आने वाली है। इसके बाद रोहिणी एरिया में ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। मौके से तुर्की और चीन निर्मित 10 हाई-टेक पिस्टल और 92 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की क्वालिटी और नेटवर्क का दायरा देखकर साफ है कि यह एक संगठित और हाई-फंडेड तस्करी मॉड्यूल था।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में हुई कार ब्लास्ट घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक घायल हैं। इस आतंकी साजिश में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली-NCR से लेकर सीमावर्ती राज्यों तक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर में आतंकियों के मददगारों पर लगातार छापेमारी हो रही है।

इसी सुरक्षा अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह हथियार तस्करी नेटवर्क पकड़ा है। हालांकि ब्लास्ट केस से इसका सीधा लिंक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन गैंगस्टरों से कनेक्शन मिलने की पुष्टि हुई है।

Related posts

कुत्ते के झगड़े ने ली हिंसक शक्ल: रायपुर में डंडों से हमला, युवक का सिर फोड़ा, महिलाओं पर भी बरसे थप्पड़

admin

NC सांसद ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को किया खारिज, बोले—2024 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था बिलकुल पारदर्शी चुनाव

admin

Royal Enfield ने Guerrilla 450 को दिया नया अपडेट, पेश किया दमदार ‘Shadow Ash’ कलर”

admin

Leave a Comment