25.2 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
Uncategorized

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सैनिक कल्याण परिसर में सैनिकों के सम्मान में भित्ति चित्रों का किया उद्घाटन

छत्तीसगढ़ आज रायपुर के सैनिक कल्याण परिसर में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने भारतीय सशस्त्र सेना के गौरवशाली शौर्य को दर्शाने वाले नव निर्मित भित्ति चित्रों का लोकार्पण किया। यह भित्ति चित्र भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के ऐतिहासिक कार्यों और वीरता को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये चित्र न केवल परिसर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का भी स्त्रोत हैं, जो देश की सेवा में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने सैनिक कल्याण परिसर में स्थित कल्याण बाग में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में कई सैन्य अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने सैनिकों के त्याग और समर्पण को देश की सुरक्षा का आधार बताया और भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गृह विभाग और सैनिक कल्याण संचालनालय मिलकर इन प्रयासों को और मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री ने वीर नारियों और माताओं को शाल, श्रीफल तथा 11,000 रुपये नकद सम्मान स्वरूप प्रदान किए। साथ ही तीन भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत धनादेश भी वितरित किए गए।

संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने राज्य और केंद्र सरकार की कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं के माध्यम से सैनिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार की बात कही।

Related posts

“सुकमा मुठभेड़ में इनामी नक्सली और महिला माओवादी ढेर, जंगल में चल रहा सर्च ऑपरेशन”

admin

PM मोदी का पाकिस्तान पर सर्जिकल वार: “अब खून नहीं, नसों में बह रहा है गर्म सिंदूर”

admin

कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया के करीबी जयचंद कोसले गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त

admin

Leave a Comment