22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

मणिपुर में हालात बिगड़े: हाईवे बंद, जरूरी सामान के लिए मची होड़, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। चुराचांदपुर, इंफाल सहित कई इलाकों में हिंसा के बाद नेशनल हाईवे-2 और हाईवे-37 को बंद कर दिया गया है। इसके चलते जरूरी सामान की सप्लाई रुक गई है। दवाएं, पेट्रोल और खाने-पीने की चीजें तक लोगों को मुश्किल से मिल रही हैं।

जरूरी चीजों के दाम दो गुना से ज्यादा

लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। इंफाल और चुराचांदपुर में आलू-प्याज से लेकर दूध, दवा और गैस तक की कीमतें आसमान छू रही हैं।

पेट्रोल 150 रुपए लीटर तक बिक रहा है।

आलू 80 रुपए किलो, प्याज 100 रुपए किलो पहुंच गया।

जीवनरक्षक दवाओं की भारी कमी है।

अस्पतालों में स्टॉक खत्म होने की कगार पर है।

इंटरनेट पर फिर पाबंदी, लोग बेखबर

हिंसा के मद्देनजर सरकार ने 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इससे न सिर्फ लोग जानकारी से कट गए हैं, बल्कि छात्रों और व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।

हाईवे बंद, सेना तैनात

नेशनल हाईवे-2 (इंफाल से दीमापुर) और एनएच-37 (इंफाल से सिलचर) को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया है। हाईवे पर सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Related posts

“ईश्वर की भलाई का संदेश कहकर धर्मांतरण: पादरी ने गरीबों को आर्थिक प्रलोभन में फंसा दिया”

admin

“सीट विवाद बना खूनी संघर्ष: चलती ट्रेन में ब्लेड से हमला, दो घायल”

admin

बिलासपुर जोन की चार ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी: आठगढ़ स्टेशन पर तीसरी–चौथी लाइन कमीशनिंग के चलते परिचालन प्रभावित

admin

Leave a Comment