September 4, 2026
The Defence
अन्य

जंगल छोड़ शहर की दहलीज़ पर पहुंचे चीते: कूनो से मुरैना तक 5 चीते का सफर, जौरा में सड़क पार करते दिखे; ग्रामीणों में दहशत

मुरैना | कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते भटकते-भटकते मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र तक पहुंच गए। रविवार सुबह लोगों ने उन्हें सड़क पार करते देखा। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ग्रामीणों में दहशत फैल गई, कई घरों में ताले लगाकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए हैं।

चीते क्यों पहुंचे गांव की ओर?:

वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यह चीते शिकार की तलाश या इलाके के बदलते तापमान के कारण पार्क से बाहर निकले। यह घटना कूनो से लगभग 70-80 किमी दूर जौरा क्षेत्र में हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि GPS कॉलर वाले इन चीतों की हरकतों पर पहले से नजर रखी जा रही थी, लेकिन उनका बाहर निकलना अप्रत्याशित रहा।

ग्रामीण बोले – पहले हलचल, फिर भगदड़:

“सुबह खेतों में कुछ हलचल देखी, लगा जंगली सुअर होंगे… लेकिन थोड़ी देर में 5 चीते सामने आ गए,” – एक प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण ने बताया। लोग घरों में दुबक गए, बच्चों को छतों से नीचे बुलाया गया। कुछ लोगों ने चीते को सड़क पार करते हुए मोबाइल से रिकॉर्ड किया।

वन विभाग की टीम अलर्ट:

  • चीते वापस भेजने के लिए वन विभाग, SDRF और ट्रैप टीम को लगाया गया है।
  • ड्रोन कैमरे, GPS ट्रैकर और वाहन की मदद से निगरानी बढ़ा दी गई है।
  • अब तक किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए।

पहले भी हुआ था ऐसा:

2023 और 2024 में भी कुछ चीते कूनो की सीमा से बाहर आए थे। मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिलों को “चीता मूवमेंट ज़ोन” घोषित कर निगरानी बढ़ाई गई थी।

Related posts

अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र के साथ बर्बरता: हथकड़ी लगाकर जमीन पर पटका, भारत डिपोर्ट

admin

कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर गहराया संकट: जांच पैनल की सिफारिश- जज को हटाओ, स्टोर रूम था उनके कब्जे में

admin

तेज आंधी-बारिश का कहर 20 राज्यों में फैलेगा: मध्य प्रदेश-राजस्थान के 53 जिलों में मौसम बदला, यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी

admin

Leave a Comment