34.4 C
Raipur
June 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

500 करोड़ का घोटाला: भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार, EOW ने मारा छापा

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 500 करोड़ रुपए के ठेके के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव ने एक दिल्ली की कंपनी को ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये ठगे। इसके बाद पीड़ित ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और रायपुर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों के मुताबिक, केके श्रीवास्तव ने रावत एसोसिएट्स कंपनी के डायरेक्टर अर्जुन रावत को भरोसा दिलाया था कि वह रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवा देंगे। इस बात के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये भी लिए, लेकिन ठेका न मिलने के साथ ही पैसे वापस नहीं किए। जब आरोपित ने पीड़ित को तीन चेक दिए, तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार 22 जून 2025 को भोपाल में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद श्रीवास्तव को रायपुर लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई से यह भी संकेत मिलता है कि यह मामला केवल ठगी तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ी की संभावना है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की गहन जांच कर रहा है। जांच में यह सामने आया है कि केके श्रीवास्तव ने फर्जी बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग किया है। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के भी आरोप हैं।

यह मामला छत्तीसगढ़ में बड़े वित्तीय घोटाले की छवि सामने ला रहा है और आगे भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

आलोक शुक्ला को सरेंडर से कोर्ट ने रोका, कहा—सुप्रीम कोर्ट का आदेश लाना होगा

admin

तमरावंड में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत

admin

10 गुना मुनाफे का झांसा: महिला तांत्रिक ने व्यापारियों से की 5.20 लाख की ठगी, तंत्र-मंत्र का नाटक रचकर फरार

admin

Leave a Comment