20.7 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

हास्य कवि सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन: रथयात्रा के दिन हुआ अंतिम संस्कार, कुमार विश्वास देंगे श्रद्धांजलि”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार रथयात्रा के पावन दिन रायपुर में किया गया। देश-विदेश में हास्य कविता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले डॉ. दुबे का निधन साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत के लिए गहरी क्षति है।

उनके अंतिम संस्कार में नामी कवि और नेता डॉ. कुमार विश्वास शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। डॉ. दुबे की विदाई ऐसे समय में हो रही है, जब उन पर एक अभिनंदन ग्रंथ लिखा जा रहा था, जो उनकी साहित्यिक यात्रा और योगदान को समर्पित था।

डॉ. सुरेंद्र दुबे ने 11 से अधिक देशों में काव्य पाठ कर भारत की हास्य कविता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उनकी रचनाएं सामाजिक व्यंग्य, हास्य और गंभीर संदेशों का बेहतरीन मेल होती थीं। वे न केवल कवि थे बल्कि एक प्रतिष्ठित चिकित्सक भी थे, जिन्होंने जीवनभर सेवा और सृजन दोनों को समान महत्व दिया।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, राजनेता और उनके प्रशंसक एकत्र हुए। रथयात्रा जैसे शुभ दिन उनका पंचतत्व में विलीन होना, एक भावनात्मक संयोग बन गया।

डॉ. दुबे की स्मृति साहित्यप्रेमियों के हृदय में सदैव जीवित रहेगी।

 

Related posts

“पढ़ाई का सपना दिखाकर बनाया नौकरानी, पुलिसकर्मियों ने की नाबालिगों से हैवानियत”

admin

गरियाबंद में एसपी का करियर कैंप, युवाओं को दी सही राह की सीख

admin

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान हंगामा, पुलिस से बदसलूकी के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

admin

Leave a Comment