April 17, 2026
The Defence
बड़ी खबर

हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का कहर: मंडी में बादल फटा, 1 की मौत; उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ मार्ग बंद

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मंडी में बादल फटने से मची तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूटी है। हिमाचल के मंडी जिले में सोमवार तड़के चार अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे एक महिला की मौत हो गई और करीब 13 लोग मलबे में फंस गए। दूसरी ओर, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार, बद्रीनाथ और यमुनोत्री मार्गों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

मंडी के कई इलाकों में बादल फटा

मंडी जिले के कोटरोपी, पधर, सदर और बल्ह क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। कोटरोपी गांव में एक घर पूरी तरह से मलबे में दब गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। पधर क्षेत्र में एक मकान और गौशाला क्षतिग्रस्त हुए हैं, जहां कई लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन, एनडीआरएफ और फायर डिपार्टमेंट की टीमें घटनास्थलों पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर असर

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। कोटद्वार में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कों पर मलबा जमा हो गया है।

श्रद्धालुओं को रोका गया

प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मार्गों को साफ करने में जुटी हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

Related posts

गोरखपुर में CM योगी की सुरक्षा में चूक: कार से उतरते ही सुरक्षा घेरे में घुसी गाय, नगर निगम सुपरवाइजर सस्पेंड

admin

कोरबा में तेज रफ्तार कार ने ली दो जानें, सड़क किनारे खड़े ड्राइवर और हेल्पर को रौंदा

admin

रायपुर का इन्फ्लुएंसर सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड, FIR के बाद फरार

admin

Leave a Comment