22.6 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
बड़ी खबर

अच्छी बारिश की कामना में महाकाल मंदिर में विशेष पूजन, मुख्यमंत्री मोहन् यादव सहित 66 पंडितों ने किया अनुष्ठान

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अच्छी बारिश के लिए विशेष परजन्‍य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान सावन माह के पावन अवसर और रक्षा बंधन पर्व के दिन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ सम्मिलित हुए। अनुष्ठान नंदी हाल में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 66 पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में समय पर और पर्याप्त वर्षा की कामना करना था, ताकि किसानों की फसलें अच्छी तरह से विकसित हो सकें और जल संसाधनों की स्थिति बेहतर बनी रहे। मालवा क्षेत्र विशेषकर उज्जैन, इंदौर, देवास और आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी इस अनुष्ठान में आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया। महाकाल मंदिर में गूंजते वैदिक मंत्रों और भक्ति भाव से वातावरण पवित्र और दिव्य बन गया।

Related posts

MP हाईकोर्ट ने गेस्ट टीचरों को दिया न्याय, अक्टूबर सर्कुलर पर लगाई रोक

admin

राजस्थान बॉर्डर पर चल रही ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो तस्कर पकड़े गए

admin

“कोलकाता गैंगरेप कांड में बार काउंसिल का बड़ा फैसला, आरोपी वकील की सदस्यता रद्द”

admin

Leave a Comment