July 21, 2026
The Defence
खेल

दीप्ति शर्मा टी-20 में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बनने के करीब, जेमिमा रोड्रिग्स की भी रैंकिंग में छलांग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह हफ्ता कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। टीम की स्टार ऑलराउंडर और स्पिनर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की विमेंस टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में दूसरी पायदान हासिल की है। यह उनके करियर की अब तक की सबसे ऊँची रैंकिंग है। अब वे शीर्ष स्थान पर मौजूद गेंदबाज से सिर्फ 8 रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं। यदि वे इंग्लैंड के खिलाफ शेष टी-20 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं, तो पहली बार नंबर-1 गेंदबाज बनने का गौरव प्राप्त कर सकती हैं।

27 वर्षीय दीप्ति शर्मा पिछले छह वर्षों से टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के टॉप-10 में लगातार बनी हुई हैं, लेकिन अब तक कभी नंबर-1 स्थान पर नहीं पहुंच पाई थीं। इस बार की रैंकिंग में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए दूसरी रैंक हासिल की। खास बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए तीसरे टी-20 मैच में उनके प्रदर्शन ने उन्हें यह ऊँचाई दिलाई।

सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्लेबाजी में भी भारत की चमक देखने को मिली। भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपनी रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए 12वें स्थान पर कब्जा किया। उन्होंने ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ। स्मृति मंधाना भी बल्लेबाजों की सूची में मजबूती से तीसरे स्थान पर कायम हैं।

Related posts

रांची में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज की तैयारी तेज़ की: रोहित-विराट 9 महीने बाद नेट्स पर उतरे, पहला मैच 30 नवंबर को

admin

ट्रॉफी से पहले हरमन का भांगड़ा धमाल: कोच को देखते ही पैर छुए, साथी प्रतिका ने व्हीलचेयर से उठकर किया डांस

admin

रोहित-विराट की धमाकेदार पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा”

admin

Leave a Comment