28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

इंदौर में बारिश की कमी से गर्मी बढ़ी, दिन का पारा 31 डिग्री पार

इंदौर में जुलाई का मौसम इस बार सामान्य से काफी अलग नजर आ रहा है। आमतौर पर जुलाई में अच्छी बारिश के चलते मौसम ठंडा और सुकूनदायक होता है, लेकिन इस बार बारिश की भारी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 12 दिनों से शहर में एक इंच भी बारिश नहीं हुई है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

बारिश की कमी के चलते शहर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जुलाई के महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

सुबह से मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है और बीच-बीच में बादलों का आना-जाना लगा रहा। इससे लोगों को हल्की राहत तो मिली, लेकिन उमस और गर्म हवाओं ने दिन को असहज बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इंदौर में मानसून की सक्रियता कम है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना भी कमजोर बनी हुई है।

यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। खेतों में बुवाई का समय निकलता जा रहा है और बारिश नहीं होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। शहर में जलस्तर भी स्थिर बना हुआ है, जिससे पानी की आपूर्ति को लेकर भी आशंका बढ़ गई है।

Related posts

स्वतंत्र पत्रकार की हत्या में बड़ा खुलासा, लोक निर्माण विभाग के अफसर गिरफ्तार

admin

पहले प्यार का जाल, फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग! भाजपा नेत्री ने दर्ज कराई FIR

admin

अमेरिका ने छत्तीसगढ़ को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी: US बोला- यहां जाने से पहले दो बार सोचें; भूपेश बघेल ने कहा- ‘क्या यही है अमृतकाल?’

admin

Leave a Comment