25.3 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
accidentsबड़ी खबर

स्पाइसजेट फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: टेकऑफ के दौरान रनवे पर गिरा टायर पायलट ने बिना घबराए उड़ान जारी रखी, मुंबई में कराई सुरक्षित लैंडिंग; सभी 75 यात्री सुरक्षित

मुंबई| स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। टेकऑफ के समय विमान का एक टायर रनवे पर गिर गया, लेकिन पायलट ने धैर्य और सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान जारी रखी। करीब एक घंटे बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में 75 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।

टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने रनवे से उड़ान भरते ही जोरदार आवाज की। जांच में पता चला कि एक टायर टूटकर रनवे पर गिर गया है। इसके बावजूद पायलट ने घबराने के बजाय तय योजना के मुताबिक विमान को हवा में स्थिर रखा और तुरंत ग्राउंड कंट्रोल को सूचना दी।

इमरजेंसी अलर्ट पर रही टीम

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के समय फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी टीमें पहले से तैनात कर दी गईं। आखिरकार विमान सुरक्षित लैंड कर गया और सभी यात्री सकुशल बाहर निकाले गए।

DGCA ने शुरू की जांच

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती आशंका है कि टेक्निकल फॉल्ट या मेंटेनेंस की गड़बड़ी के कारण टायर ढीला होकर अलग हुआ। एयरलाइन ने भी यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यात्रियों ने कहा- “पायलट हीरो हैं”

घटना के बाद कई यात्रियों ने पायलट और क्रू की तारीफ की। एक यात्री ने कहा, “हम सब डर गए थे, लेकिन पायलट ने इतनी शांत लैंडिंग कराई कि हमें यकीन ही नहीं हुआ कि टायर गिरा था।”

Related posts

रायपुर में महंगा ‘OG गांजा’ पकड़ाया, दिल्ली से कुरियर से हो रही थी सप्लाई

admin

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को गहरा सदमा: बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, स्कीइंग हादसे के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

admin

असम-मिजोरम में बारिश बनी आफत, 10 हजार लोग बाढ़ से घिरे, 5 की मौत, घर बहे और जिंदगियां मलबे में दबीं

admin

Leave a Comment