September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

एशियाई एथलेटिक्स में चमके अनीमेष कुजूर, कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

जशपुर जिले के घुटटगर गांव के 21 वर्षीय युवा धावक अनीमेष कुजूर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने 200 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कॉन्टिनेंटल स्तर पर पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में अनीमेष ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20.32 सेकंड में दौड़ पूरी की। जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड में स्वर्ण पदक जबकि सऊदी अरब के अब्दुल अतीफी ने 20.31 सेकंड में रजत पदक जीता। अनीमेष का पिछला सर्वश्रेष्ठ समय 20.40 सेकंड था, जिसे उन्होंने कोच्चि में बनाया था।

अनीमेष की इस उपलब्धि ने न केवल उनके गांव और जिले बल्कि पूरे देश में गर्व का माहौल पैदा किया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर, तो सफलता निश्चितहै।

Related posts

एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस का हमला तेज: 7 दिनों में जांच समिति गठित करने की मांग, कार्रवाई न होने पर CM हाउस घेरने की चेतावनी

admin

मल्हार में छिपी भगवान विष्णु की 2200 साल पुरानी मूर्ति, संरक्षण की उठी मांग

admin

अजय चंद्राकर का मंच पर विरोध प्रदर्शन, BJP में अंदरूनी कलह उजागर

admin

Leave a Comment