September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खरीफ सीजन के लिए अतिरिक्त 1 लाख टन उर्वरक आवंटित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को खरीफ सीजन के लिए अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य को 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी खाद का अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत किया। यह निर्णय कृषि मंत्री रामविचार नेताम और छत्तीसगढ़ के सांसदों की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद लिया गया।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री और सांसदों ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में रोपाई-बुआई के समय खाद की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में अतिरिक्त आवंटन अत्यंत जरूरी है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल छत्तीसगढ़ को निर्धारित सप्लाई प्लान से अधिक उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों को दिया।

यह निर्णय न केवल किसानों को समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, बल्कि कृषि उत्पादन और फसल की गुणवत्ता में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इससे राज्य के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने के साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि की संभावना है।

 

Related posts

असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती: 25 वर्षीय युवक तीन माह के लिए जिलाबदर, 7 दिन में 6 जिलों की सीमा छोड़ने का आदेश

admin

बिलासपुर में 14 नवंबर से शुरू होगा विशाल स्वदेशी मेला– शुभारंभ करेंगें उप–मुख्यमंत्री

admin

रायपुर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: गैंगस्टर मयंक सिंह प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ लाया जाएगा

admin

Leave a Comment