April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश

रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कालीमाता मंदिर से प्रारंभ होकर कटोरा तालाब चौक पर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया।

रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले ही पूरा माहौल तिरंगामय हो गया है और हर नागरिक इस अभियान से जुड़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिससे देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो रही है। इस आयोजन ने न केवल शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया बल्कि लोगों में एकता और गर्व की भावना भी मजबूत की।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ के मदर टेरेसा स्कूल में मासूम पर धार्मिक अभिवादन को लेकर अत्याचार, प्रिंसिपल ने की शर्मनाक हरकत”

admin

मोर-बिजली ऐप अपडेट के नाम पर ठगी: ओटीपी साझा करते ही युवक के खाते से 4.95 लाख पार

admin

“रायपुर में सूदखोर के घर छापे के दौरान बवाल: पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा तोड़ा, दो महिलाएं गिरफ्तार”

admin

Leave a Comment