September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“विकास उपाध्याय का आरोप – सरकार की नाकामी से अपराधियों के हौसले बुलंद”

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी रायपुर अब अपराधधुर बन चुकी है। उनका कहना है कि अपराधियों पर पुलिस की वर्दी का कोई खौफ नहीं रह गया है और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने केशकाल की कथित मुठभेड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि निर्दोष आदिवासियों को निशाना बनाया जा रहा है। यह न केवल मानवाधिकारों का हनन है बल्कि शासन-प्रशासन की बड़ी विफलता भी है। विकास उपाध्याय ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के कई वादे किए थे, परंतु आज की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है

पूर्व विधायक का कहना है कि अपराधी न केवल वारदात कर रहे हैं, बल्कि खुले तौर पर सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें साझा कर अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि निर्दोष नागरिकों और आदिवासी समुदाय को न्याय दिलाने के लिए सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए, अन्यथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी और आम जनता भय के साये में जीने को मजबूर हो जाएगी।

Related posts

रितेश मूंदड़ा का विज़न: छत्तीसगढ़ को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में चौइस हॉलिडेज़ की बड़ी उपलब्धि

admin

रायपुर के गोल्ड जिम में भीषण आग: फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, लाखों के उपकरण जले; कोई जनहानि नहीं

admin

रायपुर में तिरंगा यात्रा आज, कई प्रमुख मार्गों पर बदला ट्रैफिक रूट; दोपहर 1 बजे तक रहें सतर्क

admin

Leave a Comment