30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिक्षकों ने उठाई आवाज: लंबित वेतन और सेवा पुस्तिका पर किया ज्ञापन सौंप

धर्मजयगढ़ में शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया। संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.आर. सिंदार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि युक्तिकरण के तहत कार्यरत शिक्षकों का लंबित वेतन दीपावली से पहले भुगतान किया जाए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ज्ञापन में अवकाश स्वीकृति, एरियर्स भुगतान और सेवा पुस्तिका (Service Book) के सत्यापन जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान न होने से शिक्षक आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। बीईओ सिंदार ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया।

गिरिजा शंकर शुक्ला का स्वागत समारोह, शिक्षकों में दिखा उत्साह

उप प्रांताध्यक्ष गिरिजा शंकर शुक्ला की पदोन्नति और धर्मजयगढ़ में पदस्थापना पर शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे। पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

विकासखंड अध्यक्ष रामचरन साहू और संरक्षक आशीष विश्वास की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मिठाइयाँ बांटी गईं और सभी ने शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर गिरिजा शंकर शुक्ला ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे।

Related posts

अंबिकापुर फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, जांच के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

admin

अच्छे लोग मेरी कमजोरी और ताकत हैं—वसीम बरेलवी की इस बात पर झूम उठा पूरा सभागार

admin

कोरबा में वन अधिकार पत्र को लेकर किसानों का आक्रोश, SDM कार्यालय का घेराव, फर्जी पट्टे और अवैध वसूली के आरोप

admin

Leave a Comment