32.4 C
Raipur
June 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी करने की मांग तेज, वरिष्ठ प्राचार्यों के हित पर जोर

रायपुर, 25 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) ने शासन से मांग की है कि “टी संवर्ग” प्राचार्य पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 20 अगस्त से 23 अगस्त तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर में चार दिवसीय काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बिना विलंब किए पदस्थापना आदेश जारी करे, जिससे शिक्षकों में उत्पन्न असमंजस की स्थिति समाप्त हो सके।

संगठन के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार यदि 27 अगस्त से पूर्व आदेश जारी कर देती है, तो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ पदोन्नत प्राचार्य अपने-अपने संस्थानों में पदभार ग्रहण कर सकेंगे। इससे उन्हें न केवल अपने अंतिम कार्यकाल का सम्मानजनक अनुभव मिलेगा, बल्कि संबंधित संस्थानों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में भी सुचारुता बनी रहेगी।

संघर्ष मोर्चा का तर्क है कि यदि आदेश समय पर नहीं जारी किया गया, तो वरिष्ठ प्राचार्यों को अपने नए दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर नहीं मिल पाएगा, जिससे न केवल शिक्षकों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ेगा, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। इसलिए यह आवश्यक है कि शासन तत्काल हस्तक्षेप कर पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी करे।

Related posts

वंदे भारत की सफाई के दौरान हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, रेलवे की लापरवाही उजागर

admin

ACB का डबल एक्शन: बिलासपुर कलेक्टोरेट कर्मचारी और सक्ती के ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin

रायगढ़ में SIR प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू, दावे-आपत्तियों के लिए नगर निगम में उमड़ी मतदाताओं की भीड़

admin

Leave a Comment