मुंबई/बिलासपुर: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दो भूमिगत खदानों ने पूरे देश में नाम रोशन किया है। कोयला मंत्रालय की ओर से आयोजित स्टार रेटिंग अवॉर्ड 2025 में खैरहा अंडरग्राउंड माइन को 5-स्टार अचीवर का सम्मान दिया गया, जबकि बंगवार UG माइन को तीसरा पुरस्कार हासिल हुआ।
मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त और अपर सचिव रूपिंदर बरार भी मौजूद रहे।
क्यों खास है यह अवॉर्ड?
स्टार रेटिंग सिस्टम कोयला मंत्रालय की पहल है, जिसका मकसद है सुरक्षित, हरित और तकनीकी रूप से उन्नत खनन को बढ़ावा देना।
खदानों का आकलन सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, श्रमिक कल्याण, पुनर्वास और तकनीकी नवाचार जैसे मानकों पर किया गया।
इस मूल्यांकन में बंगवार खदान ने 100 में से 95 अंक और खैरहा खदान ने 91 अंक हासिल कर 5-स्टार कैटेगरी में जगह बनाई।
एसईसीएल का बड़ा प्रदर्शन
- खैरहा UG खदान : 5-स्टार अचीवर, 91 अंक
- बंगवार UG खदान : 3rd Prize Winner, 95 अंक
दोनों खदानों को राष्ट्रीय स्तर पर खनन की सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस अपनाने के लिए सराहा गया।
कंपनी की उपलब्धि
एसईसीएल प्रबंधन ने इस सम्मान को कर्मचारियों की मेहनत और सुरक्षित खनन की दिशा में निरंतर प्रयास का नतीजा बताया। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी और भी खदानों को 5-स्टार श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखती है।
