April 16, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

50 साल वैवाहिक सफर पूरा करने वाले दंपत्तियों का होगा सम्मान, अग्रवाल समाज का 11 दिवसीय महोत्सव 14 सितंबर से

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई द्वारा इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन विशेष धूमधाम से किया जा रहा है। 14 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर 2025 तक चलने वाला यह महोत्सव पुरानी बस्ती, रायपुर स्थित दाऊ अमरीश कुमार लक्ष्मेश्वर दयाल अग्रवाल भवन में संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि इस बार सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को “अग्र शक्ति” द्वारा अंदाज अपना-अपना कार्यक्रम से होगा। इसके अगले दिन 15 सितंबर को जगदीश कुमार दानी स्कूल के सहयोग से अंतरशालेय प्रतियोगिताएं होंगी। 16 से 18 सितंबर तक महिला मंडल की ओर से रंगोली, मेहंदी, आरती थाल सज्जा, कुर्सी दौड़ और फैंसी ड्रेस जैसी गतिविधियां होंगी, जिनसे बच्चों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

19 सितंबर को अग्रसेन महाविद्यालय की ओर से अंतरविद्यालयीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि 20 सितंबर को प्रतिभागियों के लिए ट्रेजर हंट कार्यक्रम रखा गया है।

इस महोत्सव की सबसे विशेष कड़ी 21 सितंबर को होगी, जब समाज ऐसे वरिष्ठ दंपत्तियों का सम्मान करेगा, जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष या उससे अधिक पूरे कर लिए हैं। इस सम्मान समारोह का नाम सुहाना सफर रखा गया है।

22 सितंबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाआरती और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के अंतिम दो दिन यानी 23 और 24 सितंबर को अग्र युवा मंच द्वारा रास-गरबा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के युवा और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

बैठक में समाज के अध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित दाऊ आशीष अग्रवाल, दाऊ रजनीश अग्रवाल, दाऊ अनुपम अग्रवाल, दाऊ शिशिर अग्रवाल, दाऊ नीरज अग्रवाल, दाऊ अनिल अग्रवाल, दाऊ नीलेश अग्रवाल, दाऊ ऋषि अग्रवाल, दाऊ प्रतीक अग्रवाल, दाऊ नीतिन अग्रवाल, दाऊ विकास अग्रवाल, दाऊ द्विपेश अग्रवाल और महिला मंडल से श्रीमती मिथिला अग्रवाल, श्रीमती अंकिता अग्रवाल, श्रीमती नीतिका अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर ड्रग केस: रसूखदारों तक पहुंची जांच, नेताओं-अधिकारियों की संलिप्तता उजागर

admin

सुकमा मुठभेड़ में बड़ी सफलता: तीन कुख्यात नक्सली ढेर, कई वारदातों में थे शामिल

admin

घटिया दवाओं पर सरकार का प्रहार! छत्तीसगढ़ ने दो कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट, लैब टेस्ट में खुली पोल

admin

Leave a Comment