28.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
व्यवसाय

सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड: गोल्ड ₹1.08 लाख पार, चांदी ₹1.24 लाख के ऊपर

नई दिल्ली: सोने का भाव सोमवार को ₹1,699 चढ़कर ₹1,08,060 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी और पहली बार ₹1.24 लाख प्रति किलो के पार निकली।

सिर्फ 2025 में ही अब तक सोना ₹32,000 और चांदी ₹28,000 तक महंगी हो चुकी है।

कीमतें क्यों भाग रहीं?

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से डॉलर कमजोर हो रहा है।
  • वैश्विक आर्थिक असुरक्षा और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित धातुओं की तरफ बढ़ा है।
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में अभी और तेजी आने की संभावना है, वहीं चांदी ₹1.5 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।

त्यौहार और शादी सीजन पर असर

नवरात्र और दिवाली से पहले रिकॉर्ड दामों ने ज्वेलरी कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

मांग पर असर पड़ सकता है, हालांकि निवेशक वर्ग इसे लॉन्ग-टर्म एसेट की तरह देख रहा है। सोना-चांदी इस वक्त सिर्फ गहनों की नहीं, बल्कि निवेश की सबसे सुरक्षित पनाहगाह बन गई

Related posts

सेंट्रल बैंक का बीमा क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री: 451 करोड़ में फ्यूचर जनराली की 24.91% हिस्सेदारी खरीदी

admin

सोने में तेजी, चांदी में गिरावट: सोना ₹753 बढ़कर ₹96,838 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1.07 लाख प्रति किलो

admin

Realme P4x 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7400 चिपसेट; कीमत ₹15,499 से शुरू

admin

Leave a Comment