September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबरराजनीति

‘PM ने अडाणी को सौंप दी भागलपुर की 1050 एकड़ जमीन’: कांग्रेस बोली- किसानों पर दबाव डालकर कराई डील, अब महंगी बिजली खरीदेगा बिहार

बिहार: भागलपुर जिले के पीरपैंती इलाके में जमीन आवंटन को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी और अडाणी ग्रुप पर बड़ा आरोप लगाया है।

आरोप क्या हैं?

करीब 1050 एकड़ जमीन और 10 लाख पेड़ मात्र ₹1 सालाना किराया पर 33 साल के लिए अडाणी ग्रुप को सौंपे गए। यह जमीन 2400 मेगावाट पावर प्लांट लगाने के लिए दी गई है। खेड़ा का दावा है कि किसानों से जमीन धमका-धमकाकर और दबाव में ली गई।

कांग्रेस का तर्क

ग्रामीणों को पीएम मोदी के दौरे से पहले नजरबंद किया गया, ताकि वे विरोध न कर सकें। बिहार को इस प्लांट से मिलने वाली बिजली की दर ₹6 से ₹6.75 प्रति यूनिट होगी, जबकि अन्य राज्यों को सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी। खेड़ा ने इसे “डबल लूट” कहा—पहली जमीन और पेड़ों की, दूसरी महंगी बिजली की।

सरकार और अडाणी की चुप्पी

अब तक इस आरोप पर न तो केंद्र सरकार और न ही अडाणी समूह की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।

Related posts

“इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026: 28,740 पदों के लिए आवेदन का अंतिम चरण, अभ्यर्थियों के पास फॉर्म सबमिट करने का आखिरी मौका”

admin

नई Tata Sierra का टीज़र जारी, ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी

admin

कच्ची सड़क बनी बाधा: पिता को 4 किमी पैदल ढोना पड़ा बेटे का शव

admin

Leave a Comment