छत्तीसगढ़: दुर्ग-भिलाई में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹6.60 करोड़ नकदी जब्त की। यह रकम रायपुर के एक कारोबारी से जुड़ी बताई जा रही है, जिसे गुजरात भेजा जा रहा था।
गाड़ी में बना रखा था सीक्रेट लॉकर
जांच टीम ने जब संदिग्ध गाड़ी को रोका तो सीट और डिक्की में थ्री-लेयर सीक्रेट लॉकर मिले। इन्हीं में पैसों के बंडल पैक कर छुपाए गए थे। नोटों की गिनती के लिए मौके पर मशीन बुलानी पड़ी।
प्रोफेशनल सिंडिकेट का काम
पुलिस और आयकर विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया कि यह काम किसी प्रोफेशनल-सिंडिकेट द्वारा अंजाम दिया गया। हवाला रैकेट का नेटवर्क 1200 किलोमीटर तक फैला है, रायपुर से गुजरात तक कैश की डिलीवरी होती थी।
4 लोग हिरासत में
गाड़ी से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ में नेटवर्क के बड़े चेहरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कारोबारी की पहचान को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं।
मामला क्यों खास?
- इतनी बड़ी रकम सीट-डिक्की के लॉकर्स में पहली बार पकड़ी गई।
- हवाला चैनल का रूट रायपुर से गुजरात तक फैला हुआ मिला।
- यह कार्रवाई चुनावी सीजन में कालेधन की मूवमेंट पर सख्ती का हिस्सा मानी जा रही है।
