July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकी युवक की संदिग्ध मौत: मानसिक बीमारी से जूझ रहा था, एंबेसी को दी गई सूचना

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले के रूप में हुई है, जो हाल ही में रायपुर की मेट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था।

पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसकी दवाइयाँ भी समाप्त हो गई थीं। बताया जा रहा है कि युवक का बैग मुंबई एयरपोर्ट पर चोरी हो गया था, जिसमें उसकी मानसिक रोग की दवाइयाँ रखी हुई थीं। बैग चोरी होने के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। युवक के परिजनों से भी उसका 3 दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी ने रायपुर में सक्रिय होकर मामले में हस्तक्षेप किया। एंबेसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन सेनजेलवे को लेकर तुरंत आंबेडकर अस्पताल पहुंचा। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरी घटना की जांच देवेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल, मौत की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि दवाइयों की कमी और मानसिक बीमारी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

Related posts

धरना-प्रदर्शन पर शुल्क से मचा हंगामा: लोकतंत्र पर अंकुश या व्यवस्था सुधार?”

admin

धान बिक्री में अड़चन से टूटा किसान, तहसील कार्यालय के सामने ज़हर पीकर दी आत्महत्या की कोशिश

admin

साहू समाज का बड़ा सामाजिक फैसला: प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, तलाक रोकने काउंसलिंग शुरू

admin

Leave a Comment