September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, 155 ड्राइवर पकड़े

रायपुर में सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार देर रात 11 बजे से 1 बजे तक चलाए गए चेकिंग अभियान में 155 ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए और उनके वाहन सीज कर दिए गए।

पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच की और सभी ड्राइवरों पर कार्रवाई की गई। अब तक 2026 में 2133 से ज्यादा ऐसे मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षित साधनों का इस्तेमाल करें।

Related posts

छात्रों के सामने लड़खड़ाया मास्टर: शराब के नशे में कक्षा में गिर पड़ा शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप

admin

कोरबा में वन अधिकार पत्र को लेकर किसानों का आक्रोश, SDM कार्यालय का घेराव, फर्जी पट्टे और अवैध वसूली के आरोप

admin

निवेश का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी, एनएसई कर्मचारी बनकर टेलीग्राम पर किया साइबर फ्रॉड

admin

Leave a Comment