September 4, 2026
The Defence
देश विदेशबड़ी खबर

BSNL ने किया 4G नेटवर्क लॉन्च: अब भारत के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर 4G से लैस, गांव-शहर में मिलेगा तेज इंटरनेट

नई दिल्ली | लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देशभर में अपना 4G नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही अब देश के सभी बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर—जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और BSNL—पूरी तरह 4G से लैस हो गए हैं।

क्या बदलेगा ग्राहकों के लिए?

BSNL का 4G अब गांव-गांव और शहर-शहर में उपलब्ध होगा। पहले BSNL के ग्राहक धीमे 3G नेटवर्क की वजह से पीछे रह जाते थे, अब उन्हें भी मिलेगा तेज इंटरनेट अनुभव। कॉल क्वालिटी और डेटा स्पीड दोनों में सुधार होगा। BSNL का दावा है कि उसका 4G नेटवर्क Made in India तकनीक से तैयार किया गया है।

सरकार और BSNL की योजना

सरकार का लक्ष्य है कि BSNL के 4G नेटवर्क को जल्द ही 5G अपग्रेड भी किया जाए।

BSNL ग्रामीण क्षेत्रों में 4G इंटरनेट को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराकर डिजिटल इंडिया मिशन को और आगे बढ़ाएगा।

कंपनी ने शुरुआत में लाखों टावरों को 4G से अपग्रेड किया है और अगले कुछ महीनों में कवरेज और भी बढ़ेगा।

टेलिकॉम सेक्टर पर असर

निजी कंपनियों के साथ अब BSNL भी बराबरी में आ गया है। ग्रामीण इलाकों में जहां जियो और एयरटेल का दबदबा था, वहां BSNL ग्राहकों को नए विकल्प देगा।कम्पटीशन बढ़ेगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर प्लान और डेटा ऑफर मिलने की उम्मीद है।

Related posts

मोदी-रोड्रिगेज मुलाकात से बढ़े ऊर्जा संबंध, तेल सप्लाई पर बड़े समझौते के संकेत

admin

मुंबई–फुकेट इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह: टॉयलेट में मिली चिट्ठी से मचा हड़कंप, चेन्नई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

admin

अवैध धान परिवहन पर सख़्ती: हाई-अलर्ट जारी, 19 हजार क्विंटल धान सीमा पर जब्त

admin

Leave a Comment