April 17, 2026
The Defence
बड़ी खबर

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शारदा इंस्टिट्यूट के मैनेजर स्वामी पार्थसारथी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने आगरा होटल से दबोचा

दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मैनेजर चेतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी को छात्राओं से छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात आगरा के ताजगंज इलाके में स्थित होटल फर्स्ट के कमरे नंबर 101 से उन्हें हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, स्वामी पार्थसारथी पर कॉलेज की पीजी डिप्लोमा कर रही छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने 4 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली, जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत हरकत में आई और शनिवार रात होटल से आरोपी को गिरफ्तार किया।

होटल रजिस्टर में आरोपी की एंट्री “स्वामी पार्थसारथी” के नाम से की गई थी। वे शनिवार शाम होटल पहुंचे और रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया था। देर रात दिल्ली पुलिस के अधिकारी सादे कपड़ों में होटल पहुंचे और रजिस्टर जांचने के बाद सीधे कमरे में पहुंचे। कमरे में करीब 15 मिनट की पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें उनके लगेज सहित हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

हालांकि आगरा पुलिस ने अभी तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन होटल स्टाफ और रिकॉर्ड से यह स्पष्ट हो गया है कि स्वामी पार्थसारथी उर्फ चेतन्यानंद सरस्वती होटल में ठहरे हुए थे और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों की साख पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related posts

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में मौसम बिगड़ने के संकेत

admin

“होटल की आड़ में ‘हनी ट्रैप फैक्ट्री’! BJP नेता के होटल से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, अफसरों-नेताओं तक सप्लाई”

admin

इस्कॉन के शाकाहारी रेस्टोरेंट में मांस परोसकर युवक ने उड़ाया आस्था का मज़ाक, सोशल मीडिया पर बवाल

admin

Leave a Comment