29.7 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सुकमा में IED ब्लास्ट: सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह IED ब्लास्ट की बड़ी घटना सामने आई है। घटना में जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पैर में गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर एयरलिफ्ट किया गया।

सूचना के अनुसार, गोगुंडा इलाके में जवानों का नया कैंप स्थापित किया गया है। इसी कैंप से जिला पुलिस बल के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किया गया IED विस्फोट हो गया।

धमाका उस समय हुआ जब महिला आरक्षक का पैर दबे हुए प्रेशर IED पर पड़ गया। विस्फोट की ताकत इतनी ज्यादा थी कि आरक्षक के पैर के हिस्से बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया।

इसके बाद स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा गया, जहां इलाज जारी है। घटना फुलबागड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। जवानों ने आसपास के क्षेत्र में सर्च को और तेज कर दिया है।

Related posts

धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने पर सरकार मंथन में, रायपुर पुलिस कमिश्नरी विस्तार भी एजेंडे में

admin

बिलासपुर में यातायात सुधार: सड़कों से अवैध कब्जे हटाए, ‘ट्रैफिक वायलेशन फ्री’ जोन बनाने की मुहिम तेज

admin

छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां, विकास की ओर नई पहल

admin

Leave a Comment