28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में रिश्तों का खौनी अंत: सास-दामाद की गला घोंटकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 80 वर्षीय वृद्धा सुकमेत सिदार और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वहीं, सुकमेत सिदार की बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर के अंदर पाई गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद मुख्य कारण हो सकता है।

पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार देर रात घर से झगड़े की आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद सब कुछ शांत हो गया। सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, तो भीतर का नज़ारा देखकर सभी के होश उड़ गए। दोनों शव खून से लथपथ पड़े थे और बेटी घायल अवस्था में कराह रही थी।

इस दोहरी हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने और कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली है।

Related posts

शादी का झांसा, 5 साल तक शोषण… आखिरकार आरोपी गिरफ्तार

admin

विद्यालय में शर्मनाक घटना: बसंत पंचमी पर नशे में धुत शिक्षक, सफाई में दिए अजीब बयान”

admin

छत काटकर शराब दुकान में सेंध, 15 पेटी शराब लेकर फरार हुए चोर

admin

Leave a Comment