July 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

संविदा नौकरी में रिश्वत का खेल बेनकाब — इंजीनियर को 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया”

Surajpur जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक सरकारी इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। महमाया शुगर फैक्ट्री में पदस्थ इंजीनियर सी.आर. नायक पर एक युवक से संविदा नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था।

पीड़ित युवक ने इंजीनियर की लगातार पैसों की डिमांड से परेशान होकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के अनुसार युवक ने इंजीनियर को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही नायक ने पैसे अपने हाथ में लिए, टीम ने तुरंत उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी इंजीनियर से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी की यह कार्रवाई सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि नौकरी और सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी करने वालों पर अब नकेल कसी जा रही है। आम लोगों में भी इस कार्रवाई के बाद भरोसा बढ़ा है कि शिकायत करने पर भ्रष्ट अधिकारी कानून के शिकंजे में आ सकतेहैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का दिन: 11 अफसरों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति पदक से लेकर सराहनीय सेवा पदक तक की घोषणा

admin

सौर ऊर्जा से सिंचाई में आत्मनिर्भर बन रहे किसान, विष्णु सरकार की पहल से बढ़ रही खेती की रफ्तार”

admin

राजधानी रायपुर में सर्राफा व्यापारी से 86 किलो चांदी की लूट, बदमाशों ने बेहोश कर बांधे हाथ-पैर

admin

Leave a Comment