33 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बीजापुर नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 ढेर; AK-47 बरामद, ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित नेशनल पार्क क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस कार्रवाई में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शनिवार तड़के उस वक्त शुरू हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य सुरक्षा बल नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, संयुक्त बलों का सामना नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल बरामद की गई है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि नक्सली भारी हथियारों के साथ इलाके में सक्रिय थे। जंगलों में अब भी तलाशी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि इस क्षेत्र में नक्सली संगठन का शीर्ष कमांडर पापाराव भी मौजूद हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और फरार नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अभियान फिलहाल जारी है। ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां—जैसे मुठभेड़ का सटीक स्थान, तैनात जवानों की संख्या और आगे की रणनीति—जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं। प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थिति की स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ में सेवा और समर्पण की नई कहानी लिख रही है टीम सोनू सूद**

admin

संविधान के ‘मंदिर’ में पहुंचे 120 सरेंडर नक्सली, कहा– कभी भरोसा नहीं था, अब लोकतंत्र की ताकत देखी

admin

10 गुना मुनाफे का झांसा: महिला तांत्रिक ने व्यापारियों से की 5.20 लाख की ठगी, तंत्र-मंत्र का नाटक रचकर फरार

admin

Leave a Comment