September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

10 हजार के लिए उजड़ गया परिवार… पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से शिक्षक दंपती की जान ली, ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचा

 

खैरागढ़ जिले के एक गांव में मामूली रकम को लेकर हुए झगड़े ने दो जिंदगियों को निगल लिया। पैसे के विवाद ने रात के सन्नाटे में ऐसा रूप लिया कि गांव खून से लाल हो गया। आरोपी पड़ोसी ने शिक्षक दंपती की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में की गई है। दोनों गांव में शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। देर रात पड़ोसी भगवती मरकाम चुपचाप उनके घर में घुसा। सुनती बाई उस समय कमरे में सो रही थीं। आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से उनके सिर पर जोरदार वार किया। आवाज सुनते ही बाबूलाल बाहर आए तो आरोपी ने उन पर भी प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जब ग्रामीणों ने घर में झांका तो खून से सनी दीवारें और लथपथ पड़ी दोनों की लाशें देखकर सभी सन्न रह गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोपी को घर से भागते हुए देखा और पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Police की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक परिवार के बीच ₹10 हजार के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर यह दोहरा मर्डर कर डाला।

इस घटना ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। एक मामूली रकम के लिए एक सम्मानित परिवार का सफाया हो गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related posts

फरार कैदी ने बिलासपुर में किया सरेंडर, जेल में भ्रष्टाचार और प्रताड़ना के लगाए सनसनीखेज आरोप

admin

बालोद में 5 लाख के चंदन के 5 पेड़ रातों-रात गायब, पुलिस जांच में जुटी

admin

जिसे शराबी कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी के साथ लिए सात फेरे

admin

Leave a Comment