रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे बैंक मित्र को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
