July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में गुंडों का कहर: हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पीटा, पैर चुमवाकर माफी मंगवाई—कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

रायपुर  में एक सनसनीखेज घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, युवक को अपमानित करते हुए अपनी पत्नी के पैर चूमकर माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इस पूरे मामले पर Indian National Congress – Chhattisgarh ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कांग्रेस ने लिखा कि “रायपुर में कानून नहीं, गुंडों का राज है।” पार्टी ने सवाल उठाया कि अपराधी खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं तो प्रशासन और गृह विभाग कहां है। लोगों का कहना है कि यदि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में दहशत और बढ़ेगी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर जनता ने भी गुस्सा जताया है। कई यूजर्स ने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और नशाखोरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

इस घटना ने रायपुर में बढ़ते अपराधों और गुंडागर्दी की पोल खोल दी है। आम नागरिकों में भय का माहौल है और वे सरकार से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं ताकि शहर में कानून का डर दोबारा कायम हो सके।

Related posts

शादी से लौट रहे दोस्तों की कार नदी में गिरी: 4 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे

admin

पारदर्शिता और गड़बड़ियों पर गरमाएगा सियासी माहौल, विधानसभा में पेश होगी 24वीं वार्षिक रिपोर्ट

admin

नई गाइडलाइन का असर: प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन आसान, खरीदारों को ज्यादा लोन

admin

Leave a Comment