July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा में मालगाड़ी पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, लोको पायलट घायल — कोयला चोरी गिरोह पर शक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार की देर रात एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जब बालको प्लांट से कोयला लेकर लौट रही मालगाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना इतनी गंभीर थी कि ट्रेन इंजन का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और लोको पायलट घायल हो गया। यह घटना डेंगूरनाला पुल और सीएसईबी चौक के बीच की बताई जा रही है, जहां अक्सर कोयला चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।

तेज आवाज और टूटते शीशों से घबराए पायलटों ने तुरंत ट्रेन को रोककर स्थिति का जायजा लिया। इसके बावजूद, लोको पायलट और उनके सहयोगी ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित अगले स्टेशन तक पहुंचाया और वहां स्टेशन मास्टर को पूरी घटना की लिखित शिकायत सौंपी। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे कोयला चोरी करने वाले गिरोह का हाथ है, जो ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर हमला कर डिब्बों से चोरी की कोशिश करते हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस मार्ग पर रात के समय कई बार इस तरह की घटनाएं देखी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण अब तक इन पर ठोस रोक नहीं लग पाई है। इस प्रकार की वारदातें न केवल रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही हैं बल्कि ट्रेन के चालक दल की जान पर भी खतरा बना हुआ है। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है और रेलवे प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: पुलिस कार्रवाई के बाद नगर निगम ने गिराया आरोपी का अवैध निर्माण

admin

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुंगेली कलेक्टर की सख्ती, CMO और इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस

admin

अवैध धान परिवहन पर सख़्ती: हाई-अलर्ट जारी, 19 हजार क्विंटल धान सीमा पर जब्त

admin

Leave a Comment