राजनांदगांव के रक्षित केन्द्र में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली और जवानों की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। परेड ग्राउंड पर उन्होंने मशीन टेस्टिंग, आरमोरी, क्वार्टर गार्ड, रोजनामचा शाखा और स्टोर सेक्शन सहित विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद SP ने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुल 22 कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों और गिले-शिकवे लेकर पहुंचे थे, जिनपर SP ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
परेड के दौरान अनुशासन और ड्रेस-अप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 जवानों और बेहतरीन परेड ड्रिल करने वाले 2 जवानों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑफ्स) मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
परेड का पूरा आयोजन व्यवस्था, अनुशासन और नेतृत्व के सधी हुई शैली का परिचय देता दिखा, जिसमें SP अंकिता शर्मा की उपस्थिति ने जवानों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाया।
