22.1 C
Raipur
October 29, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बालोद में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 अक्टूबर को पेन खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकली बच्ची को दो युवक एक मकान में ले गए, जहां तीसरे युवक को भी बुलाया गया। तीनों पर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है।

घटना के बाद बच्ची बेहोशी की हालत में मिली और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 12 दिन बाद 26 अक्टूबर को बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।

Related posts

धमतरी में तेज रफ्तार कार बनी मौत का पहिया: सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल

admin

20 जुलाई से गूंजेगा संसद का मानसून सत्र, अहम मुद्दों पर होगी बड़ी बहस

admin

हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष: 46 शेल्टर होम में 4,160 आवारा मवेशी, 36 गौधामों को मिली प्रशासनिक मंजूरी

admin

Leave a Comment