24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

ISIS हैंडलर्स का जाल छत्तीसगढ़ तक फैला:इंस्टा के फर्जी अकाउंट से चल रहा था कट्टरपंथी नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आतंकी संगठन ISIS की नेटवर्किंग की कोशिशों का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने रायपुर और भिलाई के दो किशोरों की पहचान की है, जिनसे पाकिस्तान में बैठे ISIS हैंडलर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क साधा था। जांच में पता चला कि हैंडलर्स इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट्स के जरिए भारतीय किशोरों को अपने नेटवर्क में जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

ATS के अनुसार, पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहा था और इसके लिए भारतीय युवाओं को निशाना बनाया जा रहा था। दोनों किशोरों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई जा रही है। खुफिया एजेंसियां पिछले डेढ़ साल से इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं।

जांच एजेंसियों को उनके मोबाइल से कई कट्टरपंथी संदेश और वीडियो मिले हैं। आशंका है कि ISIS इन किशोरों के जरिए अंदरूनी जानकारियां जुटाने और छत्तीसगढ़ में नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल कर युवाओं को उकसावे, कट्टरपंथी प्रचार और जिहादी विचारधारा से प्रभावित किया जा रहा था।

इस मामले में ATS ने सोमवार देर रात UAPA अधिनियम, 1967 के तहत पहली FIR दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि देशविरोधी तत्वों के स्थानीय संपर्कों की तलाश जारी है, और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार चलती रहेंगी।

Related posts

काम में देरी पड़ी भारी! मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की लगाई क्लास

admin

भारत ने हवा में रचा इतिहास: एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ का पहला टेस्ट सफल, दुश्मन का हर वार होगा बेअसर

admin

छत्तीसगढ़ में पटाखा-चिमनी विस्फोट का बड़ा खतरा: रायपुर-दुर्ग समेत 17 जिले हाई रिस्क, रिपोर्ट में कहा- तैयारी बढ़ाने की जरूरत

admin

Leave a Comment