35.8 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
बड़ी खबर

Realme GT 8 Pro हुआ लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Elite Gen 5 चिपसेट के साथ

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro और GT 8 Pro Dream Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह उनका अब तक का सबसे महंगा और सबसे एडवांस फ्लैगशिप मॉडल है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो भारत में OnePlus 15 के बाद दूसरा स्मार्टफोन है जिसमें यह चिपसेट मिलता है।

कंपनी ने Realme GT 8 Pro को दो कलर ऑप्शंस — डेरी व्हाइट और अर्बन ब्लू में पेश किया है, जबकि ड्रीम एडिशन में Aston Martin से प्रेरित टेक्सचर्ड बैक पैनल दिया गया है।फोन में 6.79-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है—

  • 50MP मेन लेंस
  • 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस
  • 200MP टेलीफोटो लेंस
  • फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही डिवाइस में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है, यानी यह धूल-पानी और उच्च दाब वाले पानी से भी सुरक्षित रहता है।

कितनी है कीमत?

  1. 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹72,999
  2. 16GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹78,999
  3. Dream Edition (16GB + 512GB): ₹79,999

यह स्मार्टफोन 25 नवंबर से सेल में उपलब्ध होगा और लॉन्च ऑफर में ₹5,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

Related posts

SP के आदेश की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

admin

“भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता विस्तार पर मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान”

admin

RCB की जीत बनी मातम की वजह: बेंगलुरु में जश्न के दौरान भगदड़, 11 की मौत, 33 घाय

admin

Leave a Comment