September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की रफ्तार तेज़: 37 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस राज्यव्यापी अभियान के तहत 4 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक पंजीकृत मतदाता से भरा हुआ गणना प्रपत्र एकत्र किया जाना है।

सूत्रों के मुताबिक 19 नवंबर तक प्रदेश में करीब 37 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जबकि 98.99% फॉर्म BLO के माध्यम से घर-घर पहुंचा दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर रहे हैं ताकि गणना प्रपत्र संग्रह और डिजिटाइजेशन कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहे। सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि पात्र मतदाताओं तक फॉर्म समय पर पहुंचे और उनका उचित संग्रह सुनिश्चित किया जाए।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फेसबुक, एक्स (Twitter) और इंस्टाग्राम पर एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, साथ ही 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने से संबंधित वीडियो और जानकारी लगातार साझा की जा रही है, ताकि मतदाताओं को फॉर्म भरने में आने वाली दिक्कतों का तुरंत समाधान मिल सके।

Related posts

बिहार में 65 लाख नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 19 अगस्त तक कारण सहित जारी करने का आदेश

admin

रेलवे में पारदर्शिता की पहल: आधार के बिना नहीं बुक होंगे ऑनलाइन जनरल टिकट

admin

“25 लाख बेरोज़गार और सरकार के खोखले वादे: कमलनाथ का तीखा हमला”

admin

Leave a Comment