July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

BJP विधायक सुनील सोनी को फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट’ कॉल से धमकाया

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक सुनील सोनी साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बचे। 19 नवंबर की शाम उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी बताते हुए दावा किया कि विधायक का मोबाइल नंबर “पहलगाम आतंकी हमले” में इस्तेमाल हुआ है।

ठग ने MLA को कहा कि उन्हें तुरंत दिल्ली तलब होना पड़ेगा और मामला गंभीर है। कॉलर लगातार पांच मिनट तक धमकाता रहा और भाषा व टोन से ऐसा दबाव बनाया कि विधायक को क्षणभर के लिए शक होने लगा।

विधायक सुनील सोनी ने बताया कि कॉलर जिस तरह की भाषा और अधिकारिक अंदाज में बात कर रहा था, उससे वे कुछ देर के लिए मानसिक रूप से सोचने को मजबूर हो गए। जब कॉल संदिग्ध लगा, तब उन्होंने बातचीत रोक दी और तुरंत पूरी जानकारी SSP को दी। उन्होंने साइबर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

फ्रॉड ने धमकी देते हुए कहा था कि “हमारा आदमी फोन करेगा और आपको अरेस्ट किया जाएगा।” लेकिन जब विधायक ने खुद को पहचानाया और बताया कि वे छत्तीसगढ़ रायपुर से MLA हैं, तब भी ठग लगातार दबाव बनाता रहा।

घटना के बाद MLA ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल के मामले में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड कॉल आजकल तेजी से बढ़ रही हैं और लोग डर के कारण ठगी के जाल में फँस जाते हैं, जबकि डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related posts

नशे में धुत शिक्षक BEO कार्यालय में बेहोश मिले, तत्काल निलंबन — जांच के आदेश जारी

admin

मां की गोद से अचानक गायब हुआ नवजात! फिर सामने आई ऐसी सच्चाई कि प्रशासन ने तुरंत दर्ज कर दी FIR

admin

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा युवक पकड़ाया: डीपीएस चौक पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

admin

Leave a Comment